Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

7 मई को बेटे के बर्थडे के लिए एमपी में घर जाने वाले थे पुंछ में शहीद हुए वायुसेना के जवान पहाड़े

short by Monika Sharma / on Sunday, 5 May, 2024
पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में वायुसेना के काफिले पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए विक्की पहाड़े, छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और 5-वर्षीय बेटा है। बकौल रिपोर्ट्स, वह एक माह की छुट्टी के बाद 18 अप्रैल को ड्यूटी पर लौटे थे और 7 मई को बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए घर जाने वाले थे।