Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

7 साल में कितनी बढ़ी भारतीयों की सैलरी?, सरकार ने जारी किया डेटा

short by Tanya Jha / on Sunday, 5 October 2025
भारत सरकार की नई रोज़गार रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 7 साल में रेगुलर सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की औसतन सैलरी में ₹4,565/माह का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2017 में औसत मासिक आय ₹16,538 थी जो अप्रैल-जून 2024 तक बढ़कर ₹21,103 हो गई। वहीं, दिहाड़ी मजदूरों की औसत रोज़ाना कमाई ₹294 से बढ़कर ₹433 हो गई है।