7 साल की बेटी अदिरा मुझसे 'मी टाइम' मांगती है, उसके पिता ने उसे यह शब्द सिखाया है: रानी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा है कि वह कोशिश करती हैं कि अपनी 7 साल की बेटी अदिरा के साथ अधिक-से-अधिक समय बिता सकें। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी मुझे बोलती है 'अब मेरा मी टाइम शुरू हो गया है'। यह शब्द मेरे पति (प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा) ने उसे सिखाया है।" रानी फिल्म 'मिसेज़ चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में नज़र आई थीं।


