Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

70 टांके हटा दिए गए हैं: कैंसर से जूझ रहीं पत्नी संग तस्वीर शेयर कर नवजोत सिंह सिद्धू

short by रौनक राज / on Saturday, 4 May 2024
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कैंसर से जूझ रहीं अपनी पत्नी नवजोत कौर संग तस्वीर ट्वीट कर लिखा है, "70 टांके हटा दिए गए हैं और घाव ठीक हो रहा है...2.5 इंच का एक भाग है जिसमें रोज़ाना ड्रेसिंग होती है।" उन्होंने बताया, "ज़रूरी रेडिएशन थेरेपी शुरू करने से पहले...घाव के पूरी तरह ठीक होने का इंतज़ार है।"
read more at X