70 वर्षीय मरीज़ ने बिहार में ऑपरेशन के बीच गाया 'बहारों फूल बरसाओ' गाना, सामने आया वीडियो
सिवान (बिहार) में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान गाना गा रहे एक मरीज़ का वीडियो सामने आया है। बकौल डॉक्टर, 70-वर्षीय मरीज़ ऑपरेशन के नाम से काफी डरा हुआ था लेकिन उसे समझाकर उसकी सर्जरी की गई। वीडियो में ऑपरेशन टेबल पर लेटा मरीज़ दिवंगत गायक मोहम्मद रफी का 'बहारों फूल बरसाओ...मेरा महबूब आया है' गाना गाते दिख रहा है।
read more at Twitter


