Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

70 साल की उम्र में रुपाली गांगुली की मां ने 'धुरंधर' के गाने पर किया डांस, रणवीर सिंह ने की तारीफ

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 25 December 2025
धारावाहिक 'अनुपमा' फेम ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली की 70-वर्षीय मां ने फिल्म 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने पर ज़बरदस्त डांस किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो पर 'धुरंधर' के लीड ऐक्टर रणवीर सिंह ने कहा, "हाहाहा शानदार!" वहीं, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने 'बेस्ट, बेस्ट, बेस्ट' कहा और इस गाने में नज़र आईं क्रिस्टल डिसूज़ा ने कहा, "कूल।"