Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

700 साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए सूरत में बदला गया मेट्रो रूट, लेकिन काटे जाएंगे 900+ पेड़

short by खुशी / on Thursday, 8 October, 2026
सूरत (गुजरात) में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज़-1 रूट में आने वाले करीब 700-साल पुराने ऐतिहासिक 'चोर आमली' (अफ्रीकन बाओबाब) पेड़ को बचाने के लिए मेट्रो लाइन के अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। वहीं, दूसरी ओर 40.35 किलोमीटर के पूरे मेट्रो कॉरिडोर में 932 हरे-भरे पेड़ों को काटने और 1,161 पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।