71 वर्ष की आयु में राजस्थान के शख्स ने पास की CA की परीक्षा, बोले- उम्र सिर्फ एक संख्या है
जयपुर (राजस्थान) निवासी 71-वर्षीय ताराचंद अग्रवाल नामक शख्स ने सीए की परीक्षा पास की है। बैंक से रिटायर हो चुके अग्रवाल ने कहा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और मन में लगन व सही राह हो तो सफलता ज़रूर मिलती है। बकौल अग्रवाल, उन्होंने सिर्फ आईसीएआई के स्टडी मटीरियल पर फोकस किया और अनुशासित दिनचर्या के साथ पढ़ाई की।
read more at ABP न्यूज़


