73 वर्षीय शख्स ने दिल्ली में बाइक को मारी टक्कर, चिंगारी निकलती रही फिर भी घसीटता रहा
गुरुग्राम हिट-ऐंड-रन केस जैसा मामला दिल्ली में भी सामने आया है। गुरुवार रात आरके पुरम मेट्रो स्टेशन के पास 73-वर्षीय कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गिर गया जबकि बाइक कार में फंसकर कई मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों ने किसी तरह कार रुकवाई तो बुज़ुर्ग हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।
read more at हिन्दुस्तान


