Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

76 जवानों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंज़ूरी

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 14 August, 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को मंज़ूरी दी। इनमें 4 कीर्ति चक्र (सभी मरणोपरांत) ,11 शौर्य चक्र (5 मरणोपरांत), 2 बार टू सेना पदक (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और 4 वायुसेना पदक (वीरता) शामिल हैं।