76वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर फहराया गया तिरंगा, परेड शुरू
देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत हुई। परेड में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की 31 झांकियां हिस्सा ले रही हैं और परेड की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है।
read more at हिन्दुस्तान


