77वें गणतंत्र दिवस पर कौन होंगे मुख्य अतिथि, विदेश मंत्रालय ने बताए 2 नाम
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बार 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा मुख्य अतिथि होंगे। लेयेन और कोस्टा 25-27 जनवरी तक भारत यात्रा पर रहेंगे और वे 27-जनवरी को 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे जहां एफटीए की घोषणा की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


