7वीं कक्षा में पिता ने मुझे मर्सिडीज़ दी थी: छापे पड़ने पर तमिलनाडु के पूर्व मंत्री
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री के.सी. वीरमणि ने उनसे जुड़े 35 परिसरों पर सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) की छापेमारी में 9 लग्ज़री कारें ज़ब्त होने पर कहा कि उन्हें कारें पसंद हैं। उन्होंने कहा, "जब 7वीं कक्षा में था...तब पिता ने मुझे मर्सिडीज़ बेंज दी थी।" बकौल वीरमणि, उन्हें टैक्स नियम पता हैं और वह उसका उल्लंघन नहीं करेंगे।


