7वें आसमान पर हूं: नैशनल अवॉर्ड जीतने वाली 'सूराराई...' के हिंदी वर्ज़न में काम करने पर अक्षय
शुक्रवार को घोषित हुए 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में तमिल फिल्म 'सूराराई पोटरू' के अवॉर्ड जीतने पर इसके हिंदी वर्ज़न में काम कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया, "इस फिल्म के नैशनल अवॉर्ड जीतने से मैं सातवें आसमान पर हूं...मेरे भाई सूर्या (ओरिजनल फिल्म के ऐक्टर) को बधाई...निर्देशक सुधा कोंगरा को भी बहुत बधाई।"
read more at ABP न्यूज़


