प्रीमियम कार निर्माता BMW के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि कंपनी जर्मनी में स्वैच्छिक छंटनी कार्यक्रम के तहत 2027 के अंत तक हज़ारों नौकरियां कम करेगी। बकौल रिपोर्ट्स, लगभग 8000 नौकरियां खत्म होने की आशंका है। BMW ने जून में ईरान युद्ध और अहम चीनी बाज़ार में मंदी के कारण अपने मुनाफे के अनुमान में कटौती की थी।