8 अगस्त को माता सीता मंदिर का शिलान्यास करेंगे अमित शाह व नीतीश, है ₹882 करोड़ का बजट
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि 8 अगस्त को बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता मंदिर का शिलान्यास होगा। नित्यानंद राय ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भूमि पूजन करेंगे। गौरतलब है कि इस मंदिर के निर्माण के लिए ₹882 करोड़ से अधिक का बजट रखा गया है।
read more at X


