8 साल के बच्चे ने निकाली NASA की गलती, एजेंसी ने दिया दिलचस्प जवाब
एक 8-वर्षीय अंतरिक्ष प्रेमी ने नासा की वेबसाइट पर स्पेलिंग की गलती पकड़ी है जिसकी तस्वीर X पर शेयर कर उसके पिता ने नासा से कहा, "बेटे ने इसे...'बेहद ज़रूरी मिशनअपडेट' बताया है।" वेबवाइट पर 'Explore' की स्पेलिंग गलत लिखी थी। इसपर नासा ने मज़ाक में लिखा, "Ooops!...गलती बताने के लिए शुक्रिया...हम गायब अक्षर को वापस लाने निकल चुके हैं।"
read more at X


