Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

800 वर्षों से नहीं फटे अलास्का के ज्वालामुखी के पास दर्ज किए गए भूकंप के सैकड़ों झटके

short by मोनिका शर्मा / on Thursday, 14 April 2022
दक्षिण पूर्वी अलास्का में एक ज्वालामुखी माउंट एजकंब के पास भूकंप के सैकड़ों झटके रिपोर्ट हुए हैं। माना जाता है कि यह ज्वालामुखी कम-से-कम 800 वर्षों से निष्क्रिय है। ऐंकरेज शहर स्थित अलास्का वॉलकैनो ऑब्ज़रवेटरी में यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के रिसर्च जियोफिज़िसिस्ट डेव श्नाइडर ने कहा कि इन्हें ज्वालामुखी के सक्रिय होने का संकेत नहीं कहा जा सकता।
read more at The Independent