81 खिलाड़ियों को अधिकारी बना रहे हैं, जो मेडल लाएगा वह नौकरी पाएगा: बिहार के डिप्टी सीएम
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान स्पोर्ट्स नीति को लेकर कहा है, "जो मेडल लाएगा वह नौकरी पाएगा।" तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार मेडल जीतने वाले 81 खिलाड़ियों को अधिकारी बना रही है। उन्होंने कहा, "कोई बीडीओ, कोई इंस्पेक्टर व कोई सब-इंस्पेक्टर बन रहा है और जल्द ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


