Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

88,000 गांवों में 6.45 लाख तालाब मिले, अवैध कब्ज़े हटवाए जा रहे हैं: यूपी सरकार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 12 October, 2023
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि प्रदेश में करीब 88,000 गांवों में 6.45 लाख तालाब खोजे गए हैं। सरकार ने कहा, "तालाबों की कुल भूमि 6.33 लाख हेक्टेयर है जिसमें से 1,661.64 हेक्टेयर ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा है।" बकौल सरकार, तालाबों से कब्ज़े हटवाए जा रहे हैं और अबतक 108.76 हेक्टेयर भूमि खाली कराई जा चुकी है।