Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

8वीं पास प्रधान ने यूपी के गांव में बनवाया हाईटेक 'ग्राम पंचायत सचिवालय', वायरल हुईं तस्वीरें

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 12 January, 2025
आज़मगढ़ (यूपी) के बीनापारा गांव में प्रधान असलम खान ने हाईटेक 'ग्राम पंचायत सचिवालय' बनवाया है जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इसमें कम्प्यूटर, प्रिंटर, डिज़िटल बोर्ड, आधुनिक लाइब्रेरी, जन सुविधा केंद्र व अन्य कई सुविधाएं मौजूद हैं। खान के अनुसार, वह केवल 8वीं कक्षा तक पढ़े हैं। वहीं, सीडीओ परीक्षित खटाना ने प्रधान के काम की सराहना की है।
read more at ABP न्यूज़