केंद्रपाड़ा (ओडिशा) की एक स्थानीय अदालत ने एक 70-वर्षीय व्यक्ति को 9-वर्षीय लड़की का पिछले साल रेप करने का दोषी करार देते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने ओडिशा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को ₹6 लाख का मुआवज़ा देने का निर्देश दिया है।