9 अप्रैल को किन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
9 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा और यह अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। वहीं, 9 अप्रैल को कोलंबिया, वेनेज़ुएला, स्पेन, यूके, आयरलैंड, पुर्तगाल, आइसलैंड और कैरेबियाई देशों के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि पूर्ण सूर्य ग्रहण में चांद पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है।


