9 महीने बाद स्पेस से पृथ्वी के लिए रवाना हुईं सुनीता विलियम्स
नासा के अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से निकलकर पृथ्वी के लिए रवाना हो गए। विलियम्स और विल्मोर 17 घंटे की यात्रा के बाद भारतीय समयानुसार बुधवार को फ्लोरिडा के तट पर स्पेसX क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान से उतरेंगे। जून 2024 में हफ्तेभर के लिए स्पेस में गए दोनों अंतरिक्षयात्री वहां फंसे हुए थे।


