Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

9 वर्षीय बेटियों से घर का 'किराया' वसूलती है अमेरिकी महिला, बताया क्यों उठा रही ऐसा कदम

short by खुशी / on Thursday, 11 September, 2025
अटलांटा (अमेरिका) निवासी लाटोया व्हिटफील्ड नामक महिला अपनी 9-वर्षीय जुड़वां बेटियों से घर का किराया लेती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चियां ₹6,600 किराया, ₹820 बिजली बिल और ₹410 वाई-फाई/गैस बिल देती हैं। बकौल महिला, बेटियों की हफ्ते में 2 बार महंगे रेस्टोरेंट जाने की फरमाइश के बाद उन्होंने पैसों की अहमियत, ज़िम्मेदारी और मेहनत की कद्र सिखाने के लिए ऐसा किया।