Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

91 साल की उम्र में US की महिला को मिला पासपोर्ट, 96 साल की उम्र में घूम लिए सातों महाद्वीप

short by Priyanka Verma / on Sunday, 15 November 2026
ओहियो (अमेरिका) की जॉय रयान नामक महिला ने 91-साल की उम्र में पहली बार अपना पासपोर्ट बनवाया और 96-साल की उम्र में पोते संग सातों महाद्वीपों की यात्रा कर दुनिया को प्रेरित किया है। इस साल दोनों ने थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की। उन्होंने 2015 में ग्रेट स्मोकी माउंटेंस में कैंपिंग की थी जिसके बाद यह सिलसिला शुरू हुआ।