9/11 आतंकी हमलों के 20 साल बाद हुई 2 पीड़ितों की पहचान
अमेरिका में 9/11 आतंकी हमलों के दो मृतकों की पहचान करीब 20 साल बाद हुई है। अधिकारियों ने कहा कि न्यूयॉर्क की डोरोथी मॉर्गन और एक अन्य व्यक्ति (परिवार के अनुरोध पर नाम नहीं बताया गया) 1,646वें व 1,647वें पीड़ित हैं जिनके अवशेषों की पहचान हुई है। इस हमले के 1,106 मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
read more at Wion


