Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान भारत के मानवीय मूल्यों से ही होगा: पीएम मोदी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 11 September 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 9/11 आतंकी हमलों की बरसी पर शनिवार को कहा, "यह तारीख...मानवता पर प्रहार के लिए जानी जाती है...इसी तारीख को स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को भारत के मानवीय मूल्यों से परिचित कराया था।" उन्होंने कहा, "दुनिया भी महसूस कर रही है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान मानवता के उन्हीं मूल्यों से होगा।"