99 बचाव अभियान में शामिल हाथी का 60 साल की उम्र में हुआ रिटायरमेंट, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
तमिलनाडु स्थित अन्नामलाई टाइगर रिज़र्व में 99 बचाव अभियानों में शामिल कलीम नामक 'कुमकी' हाथी का मंगलवार को 60-साल की उम्र में रिटायरमेंट हो गया और उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "आंखें नम हो गईं।" कुमकी टैग दिए जाने से पहले हाथी को कड़ी ट्रेनिंग से गुज़रना पड़ता है।
read more at ABP न्यूज़


