'आप' सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर तिरंगा घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजेपी सरकार को ₹4 करोड़ के 7 लाख तिरंगे बांटने थे लेकिन उसने टेंडर में निर्धारित आकार से छोटे तिरंगे लोगों को बांटे। बकौल सिंह, ₹60 वाले झंडे की जगह ₹15 वाला झंडा बांटा गया।