Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

AC खराब होने से स्पाइसजेट विमान में 150 यात्री हुए परेशान, पसीने से हुए लथपथ व घुटने लगा दम

short by खुशी / on Wednesday, 12 August, 2026
दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार रात पुणे जा रही एक स्पाइसजेट फ्लाइट में एसी खराबी के चलते करीब 150-यात्रियों को परेशानी हुई व फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। बकौल यात्री, विमान में तापमान बढ़ने से सब पसीना-पसीना हो गए और कुछ को सांस लेने में परेशानी हुई। सामने आए एक वीडियो में यात्री कहते हैं, "गेट खोलो...दम घुट रहा है...लोग मर जाएंगे।"