Acetaminophen बोलते वक्त लड़खड़ाई ट्रंप की ज़ुबान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ज़ुबान 'Acetaminophen' का उच्चारण करते समय लड़खड़ा गई जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, एसिटामिनोफेन से ऑटिज़्म को लिंक करते हुए ट्रंप गर्भवती महिलाओं को इसे न लेने की सलाह दे रहे थे। गौरतलब है, एसिटामिनोफेन या पैरासिटामोल आमतौर पर टाइलेनॉल के नाम से बेचा जाता है। विशेषज्ञ ट्रंप के दावों से सहमत नहीं हैं।
read more at Hindustan Times


