ADA वैज्ञानिक ने की आत्महत्या, परिवार का दावा- काम के बोझ ने ली जान
बेंगलुरु में एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के 47 वर्षीय वरिष्ठ वैज्ञानिक शरत कटियार ने पिछले हफ्ते अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने कार्यस्थल के दबाव को ज़िम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने 'अप्राकृतिक मौत' का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एजेंसी का कहना है कि उसे कटियार की परेशानियों की जानकारी नहीं थी।
read more at Newsbytesapp


