एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव की गूगल क्लाउड इंडिया के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग हुई है। मीटिंग के दौरान एमपी में स्थापित होने वाले मेगा डेटा सेंटर और सिंहस्थ-2028 को लेकर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक संचालन, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को भी अत्याधुनिक एवं तकनीक आधारित बनाया जा सकता है।