Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

AIMRA ने बजट से पहले केंद्र सरकार से की मोबाइल हैंडसेट पर GST 5% करने की मांग

short by मनीष झा / on Wednesday, 29 January 2025
अखिल भारतीय मोबाइल रिटेलर्स असोसिएशन (एआईएमआरए) ने बजट में केंद्र सरकार से मोबाइल हैंडसेट पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% करने की मांग की है। बकौल एआईएमआरए, ऊंची कर दर से फोन महंगे हो जाते हैं और ग्राहक ग्रे-मार्केट की ओर जाने लगते हैं। एआईएमआरए ने क्रेडिट-डेबिट कार्ड लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट को 0.5% करने की मांग की है।