Artemis II मिशन पर निजी सामान पैक कर ले गए अंतरिक्षयात्री, साथ ले गए परिवार से जुड़ी चीज़ें
आर्टेमिस-II मिशन के अंतरिक्षयात्री अपनी यात्रा के लिए व्यक्तिगत चीज़ें भी पैक करके ले गए हैं। दरअसल, प्रत्येक अंतरिक्षयात्री को 1.5 किलोग्राम तक की 'पर्सनल प्रेफरेंस किट' दी गई है। क्रिस्टीना कोच प्रियजनों के हैंडरिटन नोट्स, जेरेमी हैनसेन 'मून ऐंड बैक' लिखा पेंडेंट, रीड वाइसमैन नोटबुक और विक्टर ग्लोवर अंगूठियां व अंतरिक्षयात्री रस्टी श्विकार्ट के प्रेरणादायक 'कोट्स' ले गए हैं।
read more at NewsBytes


