Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ASI ने गणेश चतुर्थी पर शेयर कीं भगवान गणेश की प्राचीनतम मूर्तियों की तस्वीरें

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 8 September, 2024
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शनिवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की चौथी से 16वीं सदी की मूर्तियों की तस्वीरें शेयर कीं। इन मूर्तियों में विदिशा (मध्य प्रदेश) की उदयगिरि की गुफाओं की चौथी सदी की मूर्ति, भुवनेश्वर (ओडिशा) के परशुरामेश्वर मंदिर की 7वीं सदी की मूर्ति और होयसलेश्वर मंदिर (कर्नाटक) की मूर्ति शामिल है।
read more at Inshorts Gallery