ASRB ने ICAR में 1,393 टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती
कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संस्थानों में T-3 और T-4 के 1,393 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार asrb.gov.in के ज़रिए 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयन केवल ऑनलाइन परीक्षा से होगा और इन पदों पर चयन के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा। वेतन ₹29,200/माह-₹1.12 लाख/माह तक है।
read more at Livehindustan


