ATM मशीन कैसे गिनती है नोट, कौन-सी टेक्नोलॉजी काम करती है?
एटीएम मशीन में अलग-अलग नोटों के लिए खास कैसेट होती हैं। पैसे निकालते समय रबर रोलर्स एक-एक नोट बाहर खींचते हैं। ऑप्टिकल सेंसर और इंफ्रारेड लेजर नोटों की गिनती करते हैं। वहीं, मोटाई मापने वाले सेंसर चिपके नोटों की पहचान करते हैं। मशीन अल्ट्रावायलेट और मैग्नेटिक सेंसर से नकली नोट भी पहचानती है। मशीन एक सेकंड में 5-10 नोट गिन सकती है।
read more at Abplive


