Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ATM से अब आसानी से निकालें ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट, RBI का नया पायलट प्रोजेक्ट हुआ शुरू

short by Rishi Raj / on Saturday, 14 March, 2026
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया है कि RBI ने ATM से ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने के लिए 'स्मॉल-वैल्यू-डिस्पेंसर' नामक एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। फिलहाल, मुंबई में इसका ट्रायल चल रहा है और सफल होने पर इसे देशभर में लागू किया जाएगा। बकौल सरकार, देश में छोटे नोटों की कमी नहीं है।