ATM से तमिलनाडु में शख्स को लगा करंट, झुलसा हाथ
कांचीपुरम (तमिलनाडु) में रविवार को एक एटीएम से कैश निकालते समय एक 35-वर्षीय शख्स को करंट लग गया। कार्ड इंसर्ट करने के बाद पिन डालते समय कीपैड से उसे करंट लगा। उसने चेक करने के लिए दूसरी बार कीपैड को छुआ तो उसे ज़्यादा तेज़ करंट लगा और दाहिना हाथ झुलस गया। एक अस्पताल में उसे भर्ती किया गया है।
read more at Inshorts


