BCCI ने RR के मैनेजर रोमी भिंडर को भेजा कारण बताओ नोटिस, डगआउट में यूज़ किया था मोबाइल
बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के मैनेजर रोमी भिंडर के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा है। भिंडर को 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। दिशानिर्देशों के अनुसार, टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन इस्तेमाल कर सकता है, डगआउट में नहीं।
read more at TV9 भारतवर्ष


