BCCI ने पूर्व IPS अफसर शरद कुमार को नियुक्त किया ऐंटी करप्शन यूनिट का नया अध्यक्ष
बीसीसीआई ने 1979 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी शरद कुमार को अपनी ऐंटी करप्शन यूनिट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 68 वर्षीय शरद कुमार पूर्व आईपीएस अधिकारी केके मिश्रा की जगह लेंगे और उन्हें अगले 3 साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। शरद कुमार नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के हेड भी रह चुके हैं।
read more at ABP न्यूज़


