BCCI ने सचिन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित, वीडियो किया शेयर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई के वार्षिक समारोह में शनिवार को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आईसीसी के चेयरमैन जय शाह सचिन को अवॉर्ड देते हुए दिख रहे हैं। सचिन ने 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34,357 रन बनाए हैं जिसमें 100 शतक शामिल हैं।
read more at X


