Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BEL ने टेक्नीशियन और इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के 84 पदों पर निकाली भर्ती

short by मनीष झा / on Sunday, 1 December, 2024
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स के लिए टेक्नीशियन और इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के 84 पदों पर आवेदन मांगे हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के मुताबिक, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 17 दिसंबर है। वहीं, इच्छुक अभ्यर्थी https://jobapply.in/BEL2024BNGEATTECH पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
read more at bel-india.in