Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BEL ने प्रोबेशनरी इंजीनियर के 350 पदों पर निकाली भर्ती

short by रघुवर झा / on Friday, 10 January, 2025
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने प्रोबेशनरी इंजीनियर के 350 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रोबेशनरी इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000-₹1,40,000/माह वेतन दिया जाएगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1180 आवेदन शुल्क देना होगा।