डिफेंस सेक्टर के शेयरों में गुरुवार को मज़बूती देखने को मिली। कारोबार के दौरान मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर 8.61%, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के 4.22% जबकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर में 0.27% की बढ़त देखने को मिली। मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव, वैल्यू बाइंग और शिपबिल्डिंग कंपनियों के शेयरों में तेज़ी के चलते सेक्टर के शेयर को सपोर्ट मिला है।