Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BHU में जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर निकली भर्ती, 17 अप्रैल तक करें अप्लाई

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 20 March, 2025
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने जूनियर क्लर्क (ग्रुप-सी) के 199 पदों पर भर्ती निकाली है। वैकेंसी में 80 पद अनारक्षित हैं जबकि 20 पद ईडब्ल्यूएस, 28 एससी, 13 एसटी, 50 ओबीसी व 8 विकलांग वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 17 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।