BJP ने दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप को पार्टी में शामिल होने के 6 घंटे के भीतर किया निलंबित
बीजेपी ने पूर्व 'आप' नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को पार्टी में शामिल होने के 6 घंटे के भीतर निलंबित किया है। कुमार शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए थे। 2016 में एक महिला संग अश्लील वीडियो सामने आने पर कुमार को दिल्ली कैबिनेट से हटाया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


