Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BJP प्रत्याशी के राजस्थान में पंचायत चुनाव हारने के बाद उतार दी गईं 50 स्ट्रीट लाइट

short by Anuj / on Sunday, 22 November 2026
टोंक (राजस्थान) में पंचायत चुनाव हारने के बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका के द्वारा 50 स्ट्रीट लाइट उतरवाने का मामला सामने आया है। वह निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के PA आलोक शर्मा की पत्नी हैं और उनके हारने के कुछ घंटे बाद ही निगम की टीम ने लाइटें उतारीं। 'बीबीसी हिंदी' से प्रत्याशी ने कहा, "मैंने लाइट न लगवाई न उतरवाईं।"